Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: काशीडीह के पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
    Breaking News

    Jamshedpur: काशीडीह के पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

    News DeskBy News DeskMay 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-5 निवासी 15 वर्षीय पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पीयूष रोज की तरह शनिवार को भी काशीडीह कम्युनिटी सेंटर में बॉक्सिंग का अभ्यास करने पहुंचा था। वह रिंग में अभ्यास कर रहा था और पंचिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे गिरता देख वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी और कोच तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे।

    काफी देर तक उसे होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पीयूष को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण पीयूष को हार्ट अटैक आया होगा।

    Sansad Award: संसद रत्न पुरस्कारों के लिए विद्युत वरण महतो, निशिकांत दुबे समेत 12 सांसद, चार संसदीय समितियां चयनित

    हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पीयूष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का करीब दस माह पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां और दो बड़ी बहनें हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है और घर में कोहराम मचा हुआ है।

    Best Multibagger Stock
    Sensex Top Company: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Piyush Patel of Kashidih died after his health suddenly deteriorated during boxing practice. Jamshedpur: काशीडीह के पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sansad Award: संसद रत्न पुरस्कारों के लिए विद्युत वरण महतो, निशिकांत दुबे समेत 12 सांसद, चार संसदीय समितियां चयनित

    May 24, 2026

    Sensex Top Company: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा

    May 24, 2026

    Jharkhand: युवक ने मां के प्रेमी को चलती बस से उतारा, जंगल ले गया, बेरहमी से हत्या कर शव को दफनाया

    May 24, 2026
    Recent Post

    Sansad Award: संसद रत्न पुरस्कारों के लिए विद्युत वरण महतो, निशिकांत दुबे समेत 12 सांसद, चार संसदीय समितियां चयनित

    May 24, 2026

    Jamshedpur: काशीडीह के पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

    May 24, 2026

    Sensex Top Company: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा

    May 24, 2026

    Jharkhand: युवक ने मां के प्रेमी को चलती बस से उतारा, जंगल ले गया, बेरहमी से हत्या कर शव को दफनाया

    May 24, 2026

    Jamshedpur Hot Weather: जमशेदपुर में भीषण गर्मी का कहर जारी, उमस ने किया बेचैन, पंखे की हवा भी गर्म लग रही, टपक रहा पसीना, अगले दो दिन तक राहत नहीं

    May 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group