
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने शनिवार रात को विशेष अभियान चलाया। एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर हुए इस अभियान में दागी अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और फायरिंग कांडों से जुड़े आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान शहर भर के होटल, लॉज, अतिथि गृह, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया गया। साथ ही संवेदनशील इलाकों में रह रहे खानाबदोश और संदिग्ध व्यक्तियों की भी सघन जांच की गई।
READ MORE :Jamshedpur :शहर की तीन विभूतियों की स्मृति में होंगे रक्तदान शिविर
बड़ी गिरफ्तारी और व्यापक सत्यापन
इस अभियान कुल 365 दागियों का एवं विगत 05 वर्ष के फायरिंग से संबंधित काण्डों के कुल 159 अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही, काण्ड में वांछित कुल 77 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी. पूरे जिला में 125 होटल,लॉज औरअतिथि गृहों का निरीक्षण किया गया. साथ ही, रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर संदिग्ध खानाबदोशों की भी सघन जाँच की गई।
READ MORE :Jamshedpur :हेमंत पाठक समेत सैकड़ों युवाओं ने जद(यू) की सदस्यता ली
पूरी पुलिस टीम सक्रिय रही
इस अभियान के संचालन में सभी थाना प्रभारियों, अंचल निरीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (नगर) ने खुद इस पूरे अभियान पर निगरानी रखी और समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए।
READ MORE :Jamshedpur :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम से फेक फेसबुक आईडी, प्रशासन ने की सतर्कता की अपील
जनता से सहयोग की अपील :- एसएसपी
इस सबंध में एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि यह अभियान सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराधियों पर लगातार निगरानी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास है। आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने इलाके में किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शहर को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें।
