Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार
    Breaking News

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मौत हो गई। उसकी हालत घटना के बाद से ही नाजुक बनी हुई थी। इस हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए यह फैसला लिया गया। साथ ही पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

    इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर मामलों में पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि डीडी बार हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।
    जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात क्लब के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें मारपीट और चाकूबाजी भी हुई। इस घटना में हिमांशु सिंह सहित एक और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। सभी घायलों को तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का सरकार और पुलिस पर हमला, भानु प्रताप शाही ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठाई मांग

    हिमांशु सिंह की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु सिंह की मौत के बाद अब जांच हत्या की धाराओं के तहत की जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Jharkhand: जंगल से युवती का अधजला शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, घटनास्थल पर मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Police: Major administrative action following the death of Himanshu Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन who was injured in an attack near Double Down Pub; Bistupur Police Station in-charge suspended with immediate effect. बिष्टुपुर थाना प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलबित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का सरकार और पुलिस पर हमला, भानु प्रताप शाही ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठाई मांग

    June 30, 2026

    Jharkhand: जंगल से युवती का अधजला शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, घटनास्थल पर मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

    June 30, 2026

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डबल डाउन बार सील, बार के मालिक नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापेमारी, DC ने दिये जांच के आदेश

    June 30, 2026

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group