Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई चौक बाजार के ऑपटिकल्स एंड स्टोन्स दुकान से 12 लाख के रत्न चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा, ऐसे किया गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur: जुगसलाई चौक बाजार के ऑपटिकल्स एंड स्टोन्स दुकान से 12 लाख के रत्न चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा, ऐसे किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जुगसलाई चौक बाजार के पास स्थित एक ऑपटिकल्स एंड स्टोन्स दुकान से 12 लाख रुपये मूल्य के रत्न की चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी की यह घटना बीते 29 नवंबर को घटी थी, जिसके संबंध में पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उसी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज खान उर्फ चुआं के रूप में हुई है, जो जुलाई के पंछी मोहल्ला का निवासी है.

    पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही वह इलाके से फरार होने की फिराक में था, लेकिन मुखबिरों की सूचना और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने उसके छिपने के ठिकाने को चिह्नित किया और उसे हिरासत में लिया. चोरी की वारदात 29 नवंबर की सुबह 10:30 बजे से 10:50 बजे के बीच की है. दुकान मालिक करण सिंह, जो जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड के श्रुति चौक के रहने वाले हैं,

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    इस दौरान शौचालय गए हुए थे. मौके का फायदा उठाते हुए अरबाज दुकान में दाखिल हुआ और देखते ही देखते शोकेस से 12 लाख रुपये मूल्य का एक कीमती रत्न गायब कर दिया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की हर हरकत कैद हो गई थी. फुटेज में आरोपी के चेहरे की स्पष्ट तस्वीर मिलने पर पुलिस ने उसकी पहचान की पुष्टि की.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Police nabbed the accused in the theft of gemstones worth Rs 12 lakh from an optics and stones shop in Jugsalai Chowk market. Jamshedpur: जुगसलाई चौक बाजार के ऑपटिकल्स एंड स्टोन्स दुकान से 12 लाख के रत्न चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा ऐसे किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group