Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : सिदगोड़ा में महिला से छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा, सोनार समेत चार गिरफ्तार, गलाया हुआ सोना और बाइक बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur : सिदगोड़ा में महिला से छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा, सोनार समेत चार गिरफ्तार, गलाया हुआ सोना और बाइक बरामद

    News DeskBy News DeskMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छीना गया का सोना खरीदने वाला एक सोनार भी शामिल है. इस संबंध में जानकारी सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में दी.

    एसपी ने बताया की अनुसंधान के क्रम में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में मानगो टीचर्स कॉलोनी, शिव मंदिर लाइन का शंकर महतो उर्फ सूरज, आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड का विशाल सिंह उर्फ नाडू, मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी मोहित वर्मन और गुरुद्वारा रोड का ही विशाल कुमार सोनी (सोनार) शामिल हैं.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छिनतई की गई सोने की चेन का गला हुआ हिस्सा (8.053 ग्राम), एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, फिनो पेमेंट बैंक का पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किया. यह बरामदगी एक योजनाबद्ध छापेमारी अभियान के तहत की गई, जिसमें सिदगोड़ा, सीतारामडेरा और अन्य थानों के पुलिस अधिकारी शामिल थे.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    इस मामले की जानकारी सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मोहित वर्मन पूर्व में टेल्को और बोड़ाम थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है. वहीं शंकर महतो और विशाल सिंह के खिलाफ भी पूर्व में लूट के मामले दर्ज हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    four including a goldsmith arrested Jamshedpur: Police solved the case of snatching from a woman in Sidgora melted gold and bike recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group