Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: NGO से 3 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, CSR फंड दिलाने का दिया था झांसा
    Breaking News

    Jamshedpur: NGO से 3 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, CSR फंड दिलाने का दिया था झांसा

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर साइबर अपराध थाना पुलिस ने एक एनजीओ से 3 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह ठगी सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर की गई थी। इस मामले में रीना पाण्डेय के लिखित आवेदन पर 18 जून को साइबर थाना में आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी शामिल थे। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपियों ने वादिनी के एनजीओ को सीएसआर फंड दिलाने का लालच दिया। इसके बाद एक्सिस बैंक में संस्था का करंट खाता खुलवाया गया।

    सत्यापन के बहाने आरोपियों ने खाते से संबंधित चेकबुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी अमन कुमार सिंह उर्फ रघु ने 22 दिसंबर 2025 को वादिनी को बहला-फुसलाकर चेकबुक और सिम कार्ड लखनऊ ले गया। वहां उसने अपने अन्य साइबर अपराधी साथियों के साथ मिलकर महज पांच दिनों में करीब तीन करोड़ रुपये का जमा और निकासी कर संगठित साइबर अपराध को अंजाम दिया।

    Post office का नया नियम! Online या डाकघर के काउंटर से Booking रद्द करने पर डाक शुल्क मिलेगा वापस

    अनुसंधान में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अक्टूबर 2025 में ही वादिनी की ईमेल आईडी और इंटरनेट बैंकिंग का एक्सेस अपने मोबाइल में ले चुका था। इसी एक्सेस का उपयोग करके पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय अमन कुमार सिंह उर्फ रघु के रूप में हुई है, जो देवरिया (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां में रहता है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

    Jharkhand: AI उपकरण ‘Enobox’ इंसान और हाथियों के बीच टकराव रोकेगा, पलामू बाघ अभयारण्य में चल रहा ट्रायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CSR फंड दिलाने का दिया था झांसा Jamshedpur: NGO से 3 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार Jamshedpur: Prime accused in ₹3 crore cyber fraud against an NGO arrested; had lured the organization with the promise of securing CSR funds.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Post office का नया नियम! Online या डाकघर के काउंटर से Booking रद्द करने पर डाक शुल्क मिलेगा वापस

    July 18, 2026

    Jharkhand: AI उपकरण ‘Enobox’ इंसान और हाथियों के बीच टकराव रोकेगा, पलामू बाघ अभयारण्य में चल रहा ट्रायल

    July 18, 2026

    Weather Alert: कमजोर पड़ रहा लो-प्रेशर, पर मानसून सक्रिय, दो दिन पूरे राज्य में बारिश होगी

    July 18, 2026
    Recent Post

    Post office का नया नियम! Online या डाकघर के काउंटर से Booking रद्द करने पर डाक शुल्क मिलेगा वापस

    July 18, 2026

    Jharkhand: AI उपकरण ‘Enobox’ इंसान और हाथियों के बीच टकराव रोकेगा, पलामू बाघ अभयारण्य में चल रहा ट्रायल

    July 18, 2026

    Jamshedpur: NGO से 3 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, CSR फंड दिलाने का दिया था झांसा

    July 18, 2026

    Weather Alert: कमजोर पड़ रहा लो-प्रेशर, पर मानसून सक्रिय, दो दिन पूरे राज्य में बारिश होगी

    July 18, 2026

    Tatanagar: टाटानगर को 5वीं ‘वंदे भारत’ ट्रेन मिलेगी! शालीमार-मुंबई स्लीपर ट्रेन चलने का प्रस्ताव

    July 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group