Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: Tata Motors के मुख्य गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन, कंपनी का कामकाज प्रभावित, जानें वजह?
    Breaking News

    Jamshedpur: Tata Motors के मुख्य गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन, कंपनी का कामकाज प्रभावित, जानें वजह?

    News DeskBy News DeskApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के मुख्य गेट को मंगलवार को बंटी सिंह गुट ने जाम कर दिया। यह प्रदर्शन स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर किया गया, जिससे कंपनी का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। गेट जाम होने के कारण बी शिफ्ट के कर्मचारी कंपनी में प्रवेश नहीं कर पाए। वहीं, ए शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी पूरी होने के बाद भी लंबे समय तक परिसर के अंदर फंसे रहे। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या और उनके रुख को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई से परहेज किया और बातचीत के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बंटी सिंह ने कंपनी प्रबंधन और यूनियन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है और कर्मचारी पुत्रों को भी बहाली प्रक्रिया से बाहर रखा जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर असंतोष है। बंटी सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा।

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बंटी सिंह ने इस मौके पर कड़े शब्दों में प्रबंधन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई स्थानीय युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई है, जिससे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां स्थानीय संसाधनों, यहां की जमीन और पानी का उपयोग तो धड़ल्ले से करती हैं, लेकिन जब रोजगार देने की बारी आती है, तो स्थानीय लोगों को दरकिनार कर दिया जाता है।

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    उन्होंने साफ किया कि जब तक स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का कोई ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन और गेट जाम जारी रहेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    company's work affected Jamshedpur: Protest by blocking the main gate of Tata Motors Jamshedpur: Tata Motors के मुख्य गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन know the reason कंपनी का कामकाज प्रभावित जानें वजह?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026

    Jamshedpur: तेज आवाज में बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 मॉडिफाइड साइलेंसर पाइप जब्त, रोड रोलर चलाकर किया नष्ट

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group