


Jamshedpur. ग्राम विकास समिति के आह्वान पर रविवार को बागबेड़ा लाल बिल्डिंग दुर्गा मंडप के समक्ष जन-महाजुटान का आयोजन किया गया. इसमें लोगों ने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर अपने-अपने विचार रखे. चर्चा के बाद सभी ने एक स्वर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अगर पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो इस बार वोट का बहिष्कार किया जाएगा. लोगों ने कहा कि जलापूर्ति योजना का शिलान्यास के नौ वर्ष बाद भी लोगों को पानी नहीं मिला. इसके कारण अब लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है. पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा जलापूर्ति शुरू करने के लिए दर्जनों बार समय सीमा निर्धारित की गई. लेकिन हर बार विभाग आश्वासन पूरा करने में फेल रहा.



