Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Proud: JEE Main में Jharkhand Topper बने डीएवी बिष्टुपुर के छात्र आर्यन मिश्रा, देशभर में 40वां स्थान मिला
    Breaking News

    Jamshedpur Proud: JEE Main में Jharkhand Topper बने डीएवी बिष्टुपुर के छात्र आर्यन मिश्रा, देशभर में 40वां स्थान मिला

    News DeskBy News DeskApril 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस साल आयोजित जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में जमशेदपुर के नाम एक बार फिर झारखंड का परचम लहराया है. बिष्टुपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन मिश्रा ने जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल अंक लाकर झारखंड टॉपर बने हैं. आर्यन को ऑल इंडिया में 40वीं रैंक मिली है. अब आर्यन एडवांस की तैयारी कर रहे हैं. आर्यन ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश के लिए काम करना चाहते हैं. कदमा डिंडली एन्क्लेव में रहने वाले छात्र आर्यन मिश्रा को झारखंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ है. वहीं देशभर में उनका 40वां रैंक है. स्टेट टॉपर आर्यन मिश्रा ने 99.99 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं. आर्यन के पिता अखिलेश मिश्रा टाटा स्टील कर्मचारी हैं, वहीं मां नीतू मिश्रा गृहिणी हैं. आर्यन के रिजल्ट पर उनके माता पिता काफी खुश हैं. परिवार वालों ने आर्यन को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया. आर्यन के स्टेट टॉपर बनने पर डीएवी स्कूल के शिक्षकों में खुशी की लहर है,

    मैट्रिक में 98.6% अंक मिले थे

    आर्यन ने पेपर-1 में 300 में से 275 और पेपर-2 में 300 में से 286 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 40 और 99.999 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं. आर्यन डीएवी बिष्टुपुर के छात्र हैं. मैट्रिक में उन्होंने 98.6% अंक प्राप्त किए थे. आर्यन ने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे. साथ ही 8 घंटे की नींद लेना नहीं भूलते थे. इससे अगले दिन पढ़ाई के लिए ऊर्जा बनी रहती थी.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    गणित पसंदीदा विषय

    आर्यन का सपना है कि वह IIT Bombay से कंप्यूटर साइंस कर भविष्य में गणित के क्षेत्र में रिसर्च करें. गणित उनका सबसे पसंदीदा विषय है. गणित में उन्होंने जेईई में 96 अंक प्राप्त किए, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री में उन्हें 95-95 अंक मिले.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    got 40th rank in the country Jamshedpur Proud: DAV Bistupur student Aryan Mishra became Jharkhand topper in JEE Main
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group