


Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सोमवार को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह निर्धारित है। 26 जनवरी की सुबह 09:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण और संबोधन होगा। जिला प्रशासन ने इस वर्ष समारोह को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न विभागों की झांकियों को भी शामिल किया है।
एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। गोपाल मैदान के आसपास और संवेदनशील चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।



