


Jamshedpur.आसनबनी-बिरिगोड़ा स्थित हड्डी गोदाम के पास मंगलवार शाम सड़क हादसा सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक करने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई जिसमें एक पिकअप वैन और स्विफ्ट कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लापरवाही और ओवरटेक का आरोप लगाया है। हादसे में पिकअप वैन में सवार एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। वहीं स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हादसे में स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और भीड़भाड़ का माहौल बना रहा। फिलहाल दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां घटनास्थल के पास ही पड़ी हुई हैं।
सीआईआई झारखंड के प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत से मिला, औद्योगिक विकास, निवेश और इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर हुई चर्चा, टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष भी रहे मौजूद



