Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Road Accident: साकची में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गंभीर
    Breaking News

    Jamshedpur Road Accident: साकची में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गंभीर

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने कोर्ट परिसर के समीप शनिवार को दिन के करीब 2.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक सामान्य गति से सड़क पर आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे स्कूटी में जा घुसी.

    टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद कार सवारों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को सड़क पर छोड़ने के बजाय तुरंत अपने वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण युवक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति को स्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और इलाज लगातार जारी है. इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और स्कूटी को जब्त कर लिया है. सड़क पर बिखरे स्कूटी के हिस्सों को हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया. हादसे के कारण कुछ समय के लिए इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Road Accident: Road accident in Sakchi Jamshedpur Road Accident: साकची में सड़क हादसा speeding car hits scooter youth seriously injured तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर युवक गंभीर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group