Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: पोटका में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर 25 हजार रुपये की लूट, तीन हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम, ऐसे दिया घटना को अंजाम
    Breaking News

    Jamshedpur: पोटका में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर 25 हजार रुपये की लूट, तीन हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम, ऐसे दिया घटना को अंजाम

    News DeskBy News DeskMay 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के समीप पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता में बड़ी वारदात सामने आयी. यहां सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया. बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए. लूट के वक्त ड्यूटी पर तैनात दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें अपराधियों ने धमकाकर कैश काउंटर से रुपये ले लिए.

    ऐसे दिया घटना को अंजाम

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने 500 का नोट देकर पेट्रोल भरवाया और बचे हुए 200 रुपये लेने के बहाने रुक गए. तभी एक अपराधी ने पिस्तौल निकालकर महिला कर्मचारियों को डराया और कैश काउंटर से नकदी निकाल ली. लूट के बाद तीनों बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए हाता की दिशा में भाग निकले. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें अपराधियों के चेहरे साफ देखे जा सकते हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    घटना के एक घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन एक घंटे तक मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा. इस बीच अपराधी फरार हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि जिस पीसीआर वैन को नियमित रूप से हाता क्षेत्र में तैनात रहना चाहिए, वह घटना के समय मौजूद नहीं थी. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर भाग निकले. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी, जिसमें सभी लुटेरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू और अन्य अधिकारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिये सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है. साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Rs 25000 looted from a petrol pump in broad daylight in Potka this is how the incident was carried out three armed criminals carried out the crime
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group