Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: MGM अस्पताल में हंगामा: मरीज के परिजन को होमगार्ड जवानों ने पीट-पीटकर किया जख्मी

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक के पास स्थित नए एमजीएम अस्पताल में शनिवार सुबह हंगामा मच गया. अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज के परिजन को होमगार्ड जवानों ने लाठियों से पीट दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि होमगार्ड जवानों ने बिना वजह पिटाई की. जानकारी के अनुसार, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सैफ अली अपने पिता का इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे. वे डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान 5-6 होमगार्ड जवान उनके पास आए और आरोप लगाया कि वे नशे में हैं.

सैफ अली ने जवानों की इस बात पर विरोध किया और खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद होमगार्ड जवानों ने मिलकर उन्हें लाठियों से पीट दिया. इस घटना के दौरान अस्पताल में हंगामा मच गया और मरीजों तथा अन्य परिजनों में डर और नाराजगी है. लोगों द्वारा प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

Exit mobile version