Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: Tata Steel प्लांट परिसर में चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने किया विफल, तीन युवक पकड़ाए
    Breaking News

    Jamshedpur: Tata Steel प्लांट परिसर में चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने किया विफल, तीन युवक पकड़ाए

    News DeskBy News DeskMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.टाटा स्टील प्लांट परिसर में मंगलवार रात चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते विफल कर दिया। टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है किआरोपित कंपनी के कीमती सामान की चोरी की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।
    घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। प्लांट परिसर में नियमित निगरानी और गश्ती के दौरान सिक्योरिटी टीम की नजर तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।पकड़े गए आरोपित की पहचान जुगसलाई निवासी मो. चांद, मो. बाबू और मो. शहबाज के रूप में हुई है। सुरक्षा अधिकारियों ने तीनों से पूछताछ की, जिसके बाद मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

    बुधवार को टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से बताया गया कि प्लांट परिसर की सुरक्षा को लेकर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा टीम की सक्रियता के कारण कंपनी की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश विफल हो गई। घटना के बाद तीनोंआरोपितों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की प्रक्रिया के तहत आरोपितों को बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Security personnel foiled a major theft attempt at the Tata Steel plant premises Jamshedpur: Tata Steel प्लांट परिसर में चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने किया विफल three youths were caught. तीन युवक पकड़ाए
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group