Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये
    Breaking News

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.डिमना लेक से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय ग्रामीणों ने एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। ग्रामीणों ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘लेक व्यू रिसॉर्ट’ में छापेमारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जबकि एक जोड़ा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब छह महीनों से रिसॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं। देर रात तक लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना और बाहरी लोगों की आवाजाही को लेकर गांव वालों को लंबे समय से शक था। कई बार स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा भी हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

    रविवार को ग्रामीणों को पुख्ता सूचना मिली कि रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर रिसॉर्ट पहुंच गए और परिसर को घेर लिया। ग्रामीणों ने खुद कमरों की तलाशी शुरू कर दी, जहां से तीन जोड़ों को पकड़ लिया गया। छापेमारी के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरि पर फूट पड़ा। आरोप है कि लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पकड़े गए लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।
    ग्रामीणों का कहना है कि रिसॉर्ट धनबाद निवासी बिनोद सिंह का बताया जा रहा है, जो यहां कम ही आता है।

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    स्थानीय लोगों ने रिसॉर्ट को स्थायी रूप से बंद करने की मांग करते हुए मालिक को मौके पर बुलाने की बात कही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिसॉर्ट में चल रही गतिविधियों और पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Sex racket busted at Lake View Resort adjacent to Dimna Lake Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ three couples caught in compromising position आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group