Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Sex Racket Expose: उलीडीह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देव विल्ला के फ्लैट से आपत्तिजनक हालत में पकड़ायीं चार लड़कियां, ऐसे हुआ खुलासा?
    Breaking News

    Jamshedpur Sex Racket Expose: उलीडीह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देव विल्ला के फ्लैट से आपत्तिजनक हालत में पकड़ायीं चार लड़कियां, ऐसे हुआ खुलासा?

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सुभाष कॉलोनी रोड नंबर दो स्थित देव विल्ला के एक फ्लैट में छापामारी कर चार लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि उक्त फ्लैट में लंबे समय से देह व्यापार का संचालन हो रहा है।

    सूचना के आधार पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में उलीडीह थाना प्रभारी शरीफ अली एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। पुलिस टीम पहले सिविल ड्रेस में देव विल्ला पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर फ्लैट संख्या बी-5 एफ-1 डी में दाखिल हुए। फ्लैट में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लड़कियों से बातचीत शुरू की और देह व्यापार को लेकर सौदेबाजी की।

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    बताया जाता है कि उस समय फ्लैट में दो युवक भी मौजूद थे, जो पूरे रैकेट का संचालन कर रहे थे। जैसे ही बातचीत आगे बढ़ी और पैसे के बदले सेक्स का सौदा तय हुआ, उसी दौरान दोनों युवक मौके की नजाकत भांपकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों लड़कियों को पकड़ लिया और उन्हें थाना ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों युवकों की तलाश तेज कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि वही इस पूरे रैकेट के मुख्य संचालक हैं। बरामद की गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कहां की रहने वाली हैं और इस धंधे में कैसे लाई गईं।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने की भी कोशिश कर रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त फ्लैट को लेकर लंबे समय से संदेह था और यहां संदिग्ध गतिविधियां होती रहती थीं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई गई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    four girls caught in objectionable condition from Dev Villa flat Jamshedpur Sex Racket Expose: Sex racket busted in Ulidih Jamshedpur Sex Racket Expose: उलीडीह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ देव विल्ला के फ्लैट से आपत्तिजनक हालत में पकड़ायीं चार लड़कियां
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group