Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JamshedpurNews :19वें फिल्म महोत्सव में 16 लघु फिल्मों का प्रदर्शन, तथागत भट्टाचार्जी बोले- नए निर्देशकों को अनुभवी फिल्मकारों से सीखने का मौका
Breaking News

JamshedpurNews :19वें फिल्म महोत्सव में 16 लघु फिल्मों का प्रदर्शन, तथागत भट्टाचार्जी बोले- नए निर्देशकों को अनुभवी फिल्मकारों से सीखने का मौका

News DeskBy News DeskNovember 29, 2026Updated:November 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स 2026’ का रविवार को समापन हो गया। महोत्सव के 19वें संस्करण में दो दिनों के दौरान कुल 16 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक मुद्दों और जीवन के विभिन्न पहलुओं को पर्दे पर प्रस्तुत किया गया।

इस महोत्सव का आयोजन सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। टाटा स्टील द्वारा समर्थित इस आयोजन में पहले दिन शनिवार को सात और दूसरे दिन रविवार को नौ फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।

हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और संताली फिल्मों ने बटोरी सराहना

महोत्सव में जमशेदपुर के अलावा मुंबई, कोलकाता और पुणे के फिल्मकारों की फिल्में प्रदर्शित की गईं। 3 से 27 मिनट की अवधि वाली इन फिल्मों में हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली के साथ एक संताली फिल्म भी शामिल रही। इसके अलावा दो मूक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शित फिल्मों में कई ऐसी फिल्में भी शामिल थीं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं। दर्शकों ने फिल्मों की विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना की।

RAILWAY & SOCIAL NEWS :ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते से 930 बच्चे रेस्क्यू, परिजनों से मिलाया

रविवार को शाम पांच बजे से नौ फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। इनमें तथागत भट्टाचार्जी की ‘वीबीडीए झारखंड’ (अंग्रेजी-हिंदी, 17 मिनट), विवेक उपाध्याय की ‘माटी’ (हिंदी, 19 मिनट), अमित कुमार की ‘गाछ बाबा’ (बंगाली-अंग्रेजी, 16 मिनट), गौतम गोप की ‘दृष्टि’ (हिंदी, 22 मिनट), मसरूर सिद्दीकी की ‘आसान पैसा’ (हिंदी, 19 मिनट), तपोन रॉय की मूक फिल्म ‘एक और’ (7 मिनट), सुमंत सिन्हा की ‘मायापुर-प्रभु मिलन का द्वार’ (हिंदी, 11 मिनट), सोहम चक्रवर्ती की ‘नूपुर’ (बंगाली-अंग्रेजी, 10 मिनट) और मिनी पांडे की मूक फिल्म ‘फोमो’ (3 मिनट) शामिल थीं।

‘यह प्रतियोगिता नहीं, सीखने का मंच है’

रविवार को टेक 5 कम्युनिकेशंस के प्रमुख एवं फिल्म निर्देशक तथागत भट्टाचार्जी ने कहा कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस, जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता के संयुक्त प्रयास से इस फिल्म महोत्सव का आयोजन पिछले 19 वर्षों से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कोई प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां नए फिल्म निर्देशकों को अनुभवी और पेशेवर निर्देशकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। आज फिल्म निर्माण के क्षेत्र में करियर की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। जमशेदपुर सहित झारखंड के कलाकारों को भी लघु फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील हाफ मैराथन में 5,600 से अधिक धावक, सुनील व पूजा विजेता

तथागत भट्टाचार्जी ने कहा कि हर साल फिल्म निर्माण का स्तर बेहतर हो रहा है। ऐसे महोत्सव नए फिल्मकारों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें सिनेमा की बारीकियों और अनुभवों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

झारखंड के कलाकारों को मिल रहा अवसर

शॉर्ट्स 2026 ने अलग-अलग भाषाओं और विषयों पर बनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को विविध सिनेमाई अनुभव दिए। साथ ही स्थानीय कलाकारों और नए फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया। जमशेदपुर में 19 वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव क्षेत्र में लघु फिल्म निर्माण और सिनेमा संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY & SOCIAL NEWS :ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते से 930 बच्चे रेस्क्यू, परिजनों से मिलाया

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील हाफ मैराथन में 5,600 से अधिक धावक, सुनील व पूजा विजेता

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्णिमा साहू व सरयू राय बने विहिप के हितचिंतक

November 29, 2026
Recent Post

RAILWAY & SOCIAL NEWS :ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते से 930 बच्चे रेस्क्यू, परिजनों से मिलाया

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील हाफ मैराथन में 5,600 से अधिक धावक, सुनील व पूजा विजेता

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्णिमा साहू व सरयू राय बने विहिप के हितचिंतक

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में कर्मचारी महासंघ की बैठक, 15 सूत्री मांगों पर चर्चा; 12 दिसंबर को दिल्ली रैली में भागीदारी की तैयारी

November 29, 2026

JamshedpurNews :19वें फिल्म महोत्सव में 16 लघु फिल्मों का प्रदर्शन, तथागत भट्टाचार्जी बोले- नए निर्देशकों को अनुभवी फिल्मकारों से सीखने का मौका

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group