Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बारिश के बीच SIR शिविरों में पहुंचे मतदाता, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बारिश के बीच SIR शिविरों में पहुंचे मतदाता, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया जारी है। दावा-आपत्ति के लिए अब अंतिम चरण चल रहा है। निर्वाचन आयोग ने झारखंड में दावा-आपत्ति की समयसीमा बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। ऐसे में अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही जमशेदपुर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जा रहे SIR शिविरों में नागरिक पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

बारिश के बावजूद शिविरों में पहुंच रहे नागरिक

शुक्रवार को बारिश के बीच भी जिले के विभिन्न SIR शिविरों में नागरिकों की भागीदारी देखी गई। प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने के बाद पात्र नागरिक नाम जोड़ने, आपत्ति दर्ज कराने या मतदाता सूची में किसी तरह का सुधार कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपना रहे हैं।

जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे प्रपत्र-6 और आवश्यक घोषणा पत्र के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से या निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है।

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

नाम, पता और अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8

मतदाता सूची में किसी नाम को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-7 का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं नाम, पता अथवा अन्य प्रविष्टियों में सुधार तथा आवश्यकतानुसार मतदाता पंजीकरण के स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 निर्धारित है।

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए प्रखंड मुख्यालय और समाहरणालय में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यहां बीएलओ, निर्वाचन कर्मी, ईआरओ और एईआरओ नागरिकों को SIR से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी और आवश्यक सहयोग दे रहे हैं।

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

30 सितंबर से पहले जरूर जांच लें नाम

निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें। नागरिक अपने नाम के साथ-साथ मतदाता सूची में दर्ज पता और अन्य विवरण की भी जांच कर लें। किसी तरह की त्रुटि मिलने या नाम शामिल नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से 30 सितंबर से पहले आवेदन या दावा-आपत्ति दर्ज कराया जा सकता है।

झारखंड में SIR के तहत दावा-आपत्ति की समयसीमा पहले 4 सितंबर थी, जिसे 15 सितंबर और फिर दूसरी एवं अंतिम बार बढ़ाकर 30 सितंबर किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026

Jamshedpur News: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा, कई पदक जीते

September 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group