Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम के सभी मतदान केंद्रों पर लगा ‘एक और अवसर कैंप’, SIR में छूटे मतदाताओं को मिला मौका
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम के सभी मतदान केंद्रों पर लगा ‘एक और अवसर कैंप’, SIR में छूटे मतदाताओं को मिला मौका

News DeskBy News DeskNovember 18, 2026Updated:November 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

धातकीडीह और परसुडीह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 की सुपर चेकिंग के साथ नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाले मामलों की भी हुई जांच

जमशेदपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर कैंप’ आयोजित किया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। शिविर में नए मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची में आवश्यक सुधार के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने धातकीडीह स्थित जे.एच. तारापोर स्कूल और परसुडीह के राजेन्द्र बालिका मध्य विद्यालय में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त प्रपत्र-6 की सुपर चेकिंग की। साथ ही SIR के दौरान नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी और अन्य श्रेणियों में चिह्नित मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया।

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्त संग्रह; डीसी राजीव रंजन ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

युवा मतदाताओं और छूटे नागरिकों पर विशेष फोकस

शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए गए। इसमें खास तौर पर उन पात्र नागरिकों से आवेदन लिए गए, जिनका नाम किसी कारणवश एएसडीडी सूची में चिह्नित हुआ था। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी आवेदन का अवसर दिया गया, जिन्हें दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थित होने में कठिनाई हुई थी।

एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके, लेकिन अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराने वाले युवाओं से भी आवेदन प्राप्त किए गए।

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में RTRAM 2026 बूटकैंप शुरू, आरएफ सर्किट और एंटीना तकनीक पर विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

दस्तावेजों की जांच कर पारदर्शिता पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आवेदन और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन और अभिलेखों के संधारण का जायजा लिया। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह और संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन हो तथा सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकरण का अवसर मिले।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्त संग्रह; डीसी राजीव रंजन ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में RTRAM 2026 बूटकैंप शुरू, आरएफ सर्किट और एंटीना तकनीक पर विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

November 18, 2026

Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड में आरोपी नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही रहेंगे

November 18, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्त संग्रह; डीसी राजीव रंजन ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम के सभी मतदान केंद्रों पर लगा ‘एक और अवसर कैंप’, SIR में छूटे मतदाताओं को मिला मौका

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में RTRAM 2026 बूटकैंप शुरू, आरएफ सर्किट और एंटीना तकनीक पर विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

November 18, 2026

Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड में आरोपी नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही रहेंगे

November 18, 2026

Jamshedpur: पारडीह चौक पर अनियंत्रित बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की मूर्ति हो गई खंडित

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group