


Jamshedpur. सोनारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू ग्वाला बस्ती इलाके में छापेमारी कर 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पिंटू यादव उर्फ भैंसा को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोनारी थाना क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है और लंबे समय से पुलिस की नजर में था.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि न्यू ग्वाला बस्ती में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही है. सूचना की पुष्टि होते ही सोनारी थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पिंटू यादव को मौके से हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई.



