Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण
Breaking News

Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण

News DeskBy News DeskSeptember 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में हाल के दिनों में हुई डकैती और गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इसी क्रम में जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकरीब रविवार देर रात खुद बाइक लेकर शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया. एसएसपी ने शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बाइक रोककर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था तथा वहां की गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने आम लोगों से यह भी पूछा कि उनके इलाके में किसी तरह की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध लोगों की आवाजाही तो नहीं हो रही है.

देर रात तक चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह अड्डेबाजी करने वालों को भी एसएसपी ने चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बिना किसी काम के देर रात तक अड्डेबाजी करते पाए जाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में आपराधिक घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

एसएसपी के इस औचक सड़क निरीक्षण को लेकर स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली. लोगों का कहना था कि पुलिस के वरीय अधिकारी के खुद सड़कों पर उतरने से पुलिसिंग को लेकर भरोसा बढ़ता है. स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि इस तरह का औचक अभियान नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और आम लोगों का भरोसा मजबूत हो. हाल के आपराधिक घटनाक्रम के बीच एसएसपी का खुद देर रात शहर की सड़कों पर निकलना पुलिस महकमे की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है.

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

September 28, 2026

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

September 28, 2026

Jamshedpur: RPF में तैनात ASI पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बागबेड़ा थाना में केस दर्ज, आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके जाती थी बच्ची

September 28, 2026
Recent Post

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

September 28, 2026

Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण

September 28, 2026

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

September 28, 2026

Jamshedpur: RPF में तैनात ASI पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बागबेड़ा थाना में केस दर्ज, आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके जाती थी बच्ची

September 28, 2026

Jamshedpur के Marine Drive पर हुए हादसे के बाद एक्शन में मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क पर खड़े वाहन पर कसेगा शिकंजा, सख्त कार्रवाई की चेतावानी

September 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group