Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Sucide: बागबेड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान के पास चौथी कक्षा के छात्र ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
    Breaking News

    Jamshedpur Sucide: बागबेड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान के पास चौथी कक्षा के छात्र ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बागबेड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान के पास स्थित आवासीय इलाके में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. यहां 13 वर्षीय किशोर नवनीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नवनीत कक्षा 4 का छात्र था. जानकारी के अनुसार, नवनीत शनिवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से घर लौटा. वह सामान्य दिनों की तरह सीधे अपने कमरे में चला गया. घर के सदस्य अपनी-अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे, जबकि उसकी छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी. कुछ देर बाद जब वह अंदर आई, तो उसने धीरे-धीरे दरवाज़ा खोलकर देखा. भीतर का दृश्य देखकर वह घबरा गई. नवनीत रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था. उसने तुरंत बाहर जाकर पिता को जानकारी दी.

    सूचना मिलने पर नवनीत के पिता घर पहुंचे और कमरे में प्रवेश किया. अंदर का नजारा देखकर वे सन्न रह गए. उन्होंने तुरंत अपने बेटे को फंदे से उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नवनीत को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन द्वारा बागबेड़ा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुलिस टीएमएच पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. आवश्यक पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति पैदा हुई कि एक 13 वर्षीय छात्र ने यह चरम कदम उठा लिया. घरवालों के अनुसार, नवनीत पढ़ाई में सामान्य था और पिछले कुछ दिनों से किसी तरह की परेशानी या तनाव के संकेत भी नहीं दिखे थे. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें बच्चे की दिनचर्या, दोस्तों और हालिया गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Sucide: बागबेड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान के पास चौथी कक्षा के छात्र ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या Jamshedpur Suicide: A fourth-grade student committed suicide by hanging himself from a ceiling fan near Sidhu Kanhu Maidan in Bagbeda.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group