Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: टेल्को में डिवाइडर पर चढ़ी स्कूल वैन, 15-17 बच्चे घायल, चालक और दो बच्चों की हालत गंभीर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: टेल्को में डिवाइडर पर चढ़ी स्कूल वैन, 15-17 बच्चे घायल, चालक और दो बच्चों की हालत गंभीर

News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 जमशेदपुर । टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी Tata Winger वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 फ्लैट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में करीब 15 से 17 बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से Tata Motors Hospital पहुंचाया गया।

तेज आवाज के साथ डिवाइडर से टकराई स्कूल वैन

जानकारी के अनुसार, Tata Winger स्कूल वैन चिन्मया स्कूल के बच्चों को छोड़ने के लिए स्टेडियम की ओर जा रही थी। इसी दौरान N-111 के पास वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का चैम्बर भी क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

हादसे के बाद वैन के अंदर बच्चों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वैन से बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

कार को देखने के दौरान चालक का बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले चिन्मया स्कूल की ओर से आ रही एक कार स्कूल वैन के बेहद करीब से गुजरी। स्थानीय निवासी उत्तम के मुताबिक, कार अचानक वैन के सामने आई और बेहद करीब से निकल गई।

JEE Advanced की परीक्षा अगले साल 23 मई को होगी, 2.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

बताया गया कि कार को पीछे मुड़कर देखने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वैन सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

चालक और दो बच्चों को गंभीर चोट

दुर्घटना में वैन चालक समेत दो बच्चों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। तीनों का इलाज Tata Motors Hospital में चल रहा है। वहीं, अन्य घायल बच्चों को भी अस्पताल में चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। स्कूल वैन में कितने बच्चे सवार थे और हादसे के समय वाहन की गति कितनी थी, इसकी भी जांच की जा सकती है।

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

फिलहाल सभी घायल बच्चों के इलाज पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। हादसे के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JEE Advanced की परीक्षा अगले साल 23 मई को होगी, 2.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

November 13, 2026

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026
Recent Post

JEE Advanced की परीक्षा अगले साल 23 मई को होगी, 2.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

November 13, 2026

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सरकारी स्कूलों में 70% उपस्थिति पर डीसी चिंतित, पांच-पांच विद्यालयों की औचक जांच करेंगे DEO-DSE

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ के आयोजनों में शामिल हुए विधायक सरयू राय, फल बिक्री केंद्र का उद्घाटन और प्रसाद सामग्री का किया वितरण

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group