Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर से फरार प्रेमी जोड़े उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्त में ऐसे आये दोनों, अप्रैल माह से थे फरार, लड़की की मां ने दर्ज कराया था केस
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर से फरार प्रेमी जोड़े उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्त में ऐसे आये दोनों, अप्रैल माह से थे फरार, लड़की की मां ने दर्ज कराया था केस

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर शहर ले आई है. दोनों अप्रैल माह से लापता थे और पुलिस को इनकी तलाश थी. गिरफ्तार युवक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर के उलीडीह क्षेत्र का ही रहने वाला है.युवती को भी सकुशल बरामद कर पुलिस ने उसे महिला पुलिस की निगरानी में एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई. लड़की के मां के बयान पर उलीडीह पुलिस ने मामला दर्ज किया था.
    पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक अर्जुन को जेल में भेज दिया है. वहीं युवती का बयान पुलिस कोर्ट में कलमबंद कराएगी. बताया गया कि दोनों के परिजनों ने अप्रैल में उलीडीह थाना में लड़की के मां के बयान पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की. मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने यूपी के बुलंदशहर में दबिश देकर दोनों को बरामद किया.
    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक अर्जुन पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है. इसी आधार पर उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
    पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है. थानेदार ने बताया कि टीम का गठन कर सटीक लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गई थी. दोनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वापस शहर लाया गया. जिसके बाद लड़की का मेडिकल जांच भी कराया गया है उसके बाद बुधवार को लड़की का 164 का बयान कराया जाएगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: The lovers who fled from Jamshedpur were arrested from Bulandshahr in Uttar Pradesh the girl's mother had filed a case they were absconding since April this is how the two were caught by the police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group