Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में
Breaking News

Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

News DeskBy News DeskJuly 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश, घटना की योजना और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान 24 जून की रात करीब 8 बजे से रात 12 बजे तक बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली गई है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज इस मामले का सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।

जांच का एक अहम पहलू मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तक पहुंचने और यह पता लगाने का है कि उसे घटनास्थल पर किसने बुलाया था। इसके लिए पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल टावर लोकेशन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। बार के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बार के मैनेजर, वेटर, बाउंसर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। इस पूरे मामले में बार संचालक नीरज सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या उन्हें बार के भीतर मौजूद हथियारबंद लोगों की जानकारी थी, क्या घटना के बाद किसी आरोपित को भागने में किसी प्रकार की सहायता मिली और क्या बार संचालन के दौरान लाइसेंस से संबंधित किसी नियम का उल्लंघन हुआ था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई गंभीर चूक तो नहीं हुई थी।

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

वैज्ञानिक साक्ष्यों को मजबूत करने के लिए फोरेंसिक टीम घटनास्थल से जुटाए गए खून के नमूनों, फिंगरप्रिंट और अन्य भौतिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं तकनीकी शाखा मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है ताकि घटनास्थल पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों का क्रम स्पष्ट हो सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

November 19, 2026

Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

November 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

November 19, 2026

Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

November 19, 2026

Jharkhand: हेमंत सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, सरायकेला-खरसावां में सड़क नेटवर्क परियोजनाओं को भी दी गई मंजूरी

November 19, 2026

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group