Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : मानगो में आपूर्ति का पानी पीने लायक नहीं, जांच में यह बात आयी सामने
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : मानगो में आपूर्ति का पानी पीने लायक नहीं, जांच में यह बात आयी सामने

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो में लोगों को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है वह पीने योग्य नहीं है. इसकी पुष्टि शुक्रवार को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की जांच में हुई. जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर डीएमसी ने मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया जहां क्लोरीन की मात्रा मानक से कम पाई गई.

    प्लांट के कर्मचारियों ने खुद स्वीकार किया कि यह पानी पीने लायक नहीं है. इस पर डीएमसी ने सख्त नाराजगी जताते हुए इसे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया और जिम्मेदारों को चेतावनी दी. उन्होंने प्लांट में दो सुरक्षाकर्मी तैनात करने सीसीटीवी लगाने और प्रतिदिन पानी की जांच करने का निर्देश भी दिया.

    करीम सिटी कॉलेज के पास रहने वाले एमडी हफीज ने मानगो विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह को जानकारी दी कि उनके घर में गंदा पानी आ रहा है. विधायक प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर स्थिति देखी और पानी में कीड़ा मिलने की पुष्टि की. इसकी सूचना विधायक सरयू राय को दी गई जिन्होंने ट्विटर के माध्यम से डीसी को अवगत कराया. इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मानगो नगर निगम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रीटमेंट प्लांट की गहराई से जांच की. प्लांट में सफाई की स्थिति खराब पाई गई, साथ ही क्लोरीन और ब्लीचिंग पाउडर की मात्रा भी मानक से कम थी. प्लांट में मौजूद कई रिकॉर्ड भी टीम को नहीं दिखाए जा सके.

    डीएमसी ने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति का संचालन कर रही एजेंसी के भुगतान में कटौती की जाएगी और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होनी चाहिए.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रंजीत पांडा ने बताया कि अशुद्ध पानी पीने से पीलिया, टायफाइड, पेट की बीमारियां और किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. जब क्लोरीन या ब्लीचिंग पाउडर की मात्रा कम होती है तो बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं हो पाते जिससे पानी खतरनाक बन जाता है.

    नियम के अनुसार ट्रीटमेंट प्लांट से सप्लाई होने वाले पानी की हर दिन जांच होनी चाहिए. इसके लिए प्लांट में प्रयोगशाला और प्रशिक्षित टेक्नीशियन होना अनिवार्य है. पानी की शुद्धता और क्लोरीन की उचित मात्रा सुनिश्चित करना जरूरी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR: The water supplied in Mango is not potable this came to light during investigation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group