Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बागबेड़ा में सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 32 लाख के गहने और सामान पर हाथ किया साफ़, बर्तन, पंखे, इनवर्टर, टीवी, मोटर और नल भी ले गए चोर
    Breaking News

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 32 लाख के गहने और सामान पर हाथ किया साफ़, बर्तन, पंखे, इनवर्टर, टीवी, मोटर और नल भी ले गए चोर

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Untitled design - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत ब्लॉक नंबर 14/2/3, रोड नंबर-1 (पानी टंकी के सामने) के पास इलाज कराने रांची गए सेवानिवृत्त आर्मी जवान श्रवण कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. मंगलवार शाम जब वे अस्पताल से लौटे तो घर के ताले टूटे मिले. चोरों ने करीब 32 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, बर्तन, पंखे, इनवर्टर, टीवी, मोटर, नल, यहां तक कि बिजली के बोर्ड-स्विच तक उखाड़ लिए. इतना ही नहीं, सेना से जुड़े दस्तावेज, जमीन के कागजात और बैंक पेपर्स भी गायब हैं.

    सेवानिवृत्त फौजी श्रवण कुमार पिछले छह महीने से गंभीर बीमारी के कारण रांची के अस्पताल में भर्ती थे. घर में ताला बंद था. मंगलवार को जब श्रवण कुमार अपने बेटे सत्यम के साथ इलाज कराकर घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. इसके बाद लोगों की मदद से जब दरवाजा खोला, तो उनके होश उड़ गये. दो मंजिला मकान की छत के पिछले हिस्से में लगी लोहे की ग्रिल की कुंडी टूटी हुई थी.

    Jamshedpur: बर्मामाइंस के सुनसुनिया गेट के पास में सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

    छत के रास्ते से घर के भीतर घुसे थे चोर
    चोर छत के रास्ते ही घर के भीतर दाखिल हुये थे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 लाख के गहने गायब कर दिये थे. इसके अलावा घर में लगे इनवर्टर, महंगे कपड़े, बिजली के उपकरण, सीलिंग पंखे और पानी खींचने वाला मोटर तक खोलकर ले गये. श्रवण कुमार ने बताया – पिछले छह माह से रांची में उनका इलाज चल रहा था. 20 दिन पूर्व बेटा घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला और वापस लौट गया था. चोर पीछे के रास्ते से घर की छत पर पहुंचे और धीरे-धीरे सारा सामान ले गये.

    Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    32 लाख के गहने और सामान पर हाथ किया साफ़ a motor a TV an inverter and taps. fans Jamshedpur: Thieves targeted the locked house of a retired Army soldier in Bagbera Jamshedpur: बागबेड़ा में सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना making off with jewelry and belongings worth ₹32 lakh; they also stole utensils इनवर्टर टीवी पंखे बर्तन मोटर और नल भी ले गए चोर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बर्मामाइंस के सुनसुनिया गेट के पास में सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

    September 16, 2026

    Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय

    September 15, 2026

    Raghubar Dash: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह पहुंचे, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार से मिलकर जतायी अपनी संवेदना

    September 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 32 लाख के गहने और सामान पर हाथ किया साफ़, बर्तन, पंखे, इनवर्टर, टीवी, मोटर और नल भी ले गए चोर

    September 16, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस के सुनसुनिया गेट के पास में सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

    September 16, 2026

    Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय

    September 15, 2026

    Raghubar Dash: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह पहुंचे, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार से मिलकर जतायी अपनी संवेदना

    September 15, 2026

    Jamshedpur Durga Puja: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल DC और SSP से मिला, जानें क्या रखी मांग?

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group