


Jamshedpur.बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई हिंसक वारदात और हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन हुआ है। वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में घटनास्थल पर मौजूद गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक रतन कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार रंजन और आरक्षी संख्या 913 मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है और इसकी अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



