Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: जमशेदपुर में जानलेवा साबित हो रही ट्रैफिक जांच; टेल्को में चेकिंग से भागने पर महिला स्कूटी से गिरकर घायल, गंभीर
    Headlines

    Jamshedpur: जमशेदपुर में जानलेवा साबित हो रही ट्रैफिक जांच; टेल्को में चेकिंग से भागने पर महिला स्कूटी से गिरकर घायल, गंभीर

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में पुलिस की ट्रैफिक जांच जानलेवा साबित हो रही है. ताजा मामला टेल्को का है. यहां शुक्रवार को पुलिस जांच से भागने के चलते बारीनगर की रहने वाली महिला जरीना फजल स्कूटी से गिर कर घायल हो गयी. महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूषण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.सीसीटीवी फुटेज निकाला गया. मामले की जांच की जा रही है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ लग रहा है कि स्कूटी सवार लड़का पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भागा और फिर अपना नियंत्रण खो बैठा. स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी मां सड़क पर गिर गई और घायल हो गई.

    ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वह टेल्को में चेकिंग कर रही थी. एलएफएस स्कूल की तरफ से बारी नगर की महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ स्कूटी पर बैठकर आ रही थी। नाबालिग बेटा पुलिस की चेकिंग देखकर घबरा गया और रांग साइड जाकर स्कूटी तेजी से भगाने लगा. वहां स्पीड ब्रेकर था. स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी उछल गई और महिला स्कूटी से गिर गई. महिला की स्कूटी से गिरने पर भी उसके बेटे को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह काफी दूर तक चला गया.

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    जब लोगों ने शोर मचाया तब वह वापस आया. महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर का कहना है कि जनता ट्रैफिक जांच देखकर घबराए नहीं. वह जांच में सहयोग करे. इधर, छात्र फैयाज ने बताया कि स्कूटी से गिरकर मां गंभीर रूप से घायल हो गयी, उसके चेहरे और नाक से काफी खून बह रहा था. वह डर से जोर-जोर से रो रही थि, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की. घटना के बाद एक सिपाही मौके पर पहुंचा. उसकी मां को घायल अवस्था में देकर चला गया. उसके बाद पुलिस की पूरी टीम चेकिंग बंद कर मौके से चली गयी. परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि गलती चाहे किसी की भी हो, लेकिन जब महिला गिरकर जख्मी हो गयी तो पुलिस का पहला काम महिला को अस्पताल पहुंचाना था, लेकिन पुलिस चेकिंग बंद कर मौके से चली गयी.

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    पुलिस की जांच पर सवाल
    घटना के बाद लोगों ने बताया कि एक तो ढलान वाली जगह पर पुलिस वाहन चेकिंग करती है. साथ ही चेकिंग के दौरान पुलिस पेड़ और दीवारों के पीछे छुपकर खड़ी रहती है. अगर कोई व्यक्ति नियम का उलंघन कर गाड़ी चला रहा है तो अचानक से उसके सामने आ जाती है, ऐसे में कभी बड़ी घटना हो सकती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    critical Jamshedpur: Traffic checking is proving to be fatal in Jamshedpur; Woman falls from her scooty and gets injured while running away from checking in Telco
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026
    Recent Post

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group