Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड
    Breaking News

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    News DeskBy News DeskMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप सही पाए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों की जांच यातायात पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक डीएसपी) नीरज पाठक के स्तर पर कराई गई थी।

    जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। पहला मामला साकची थाना क्षेत्र का है। जहां, 8 मई को थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन चालक को प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने के आरोप में रोका गया। आरोप है कि चालक से अवैध रूप से रुपये की मांग की गई। चालक के पास नकद राशि नहीं होने पर साकची ट्रैफिक थाना में पदस्थ एएसआई शिवशंकर पासवान ने कथित तौर पर एक दुकानदार के खाते में ऑनलाइन भुगतान करवाया। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एएसआई शिवशंकर पासवान को निलंबित कर दिया गया।

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    दूसरा मामला टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास का है। यहां जुगसलाई ट्रैफिक थाना में पदस्थ एएसआई जय कुमार दास पर एक बाइक चालक से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा। शिकायतकर्ता जनगणना कार्य से जुड़े एक शिक्षक बताए जा रहे हैं। उनका आरोप था कि सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बावजूद उन्हें लंबे समय तक रोके रखा गया और बाद में जुर्माने के नाम पर बड़ी रकम की मांग की गई।
    मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब शिक्षक ने विधायक संजीव सरदार से फोन पर बात कराने का प्रयास किया, लेकिन एएसआई ने बातचीत से इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे। शिकायत की जांच ट्रैफिक डीएसपी स्तर से कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसआई जय कुमार दास को भी निलंबित कर दिया गया।

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक ने सोमवार को दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप प्रमाणित हुए हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक जांच के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या अनुचित व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Traffic Police: Two ASIs have been suspended for allegedly extorting money during traffic checks. Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज दोनों किये गये सस्पेंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम के विकास को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

    May 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम के विकास को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला, भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group