Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur:छोटा गोविंदपुर के बजरंग नगर में दर्दनाक हादसा, पांच साल के मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत
Breaking News

Jamshedpur:छोटा गोविंदपुर के बजरंग नगर में दर्दनाक हादसा, पांच साल के मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत

News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर के बजरंग नगर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात अचानक यह सूचना फैली कि बस्ती का एक बच्चा कुएं में गिर गया है। खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। तुरंत इसकी जानकारी परसुडीह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए टाटा स्टील की सुरक्षा टीम को बुलाया गया।

पुलिस के अनुरोध पर टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के प्रसिद्ध तैराक मजहरूल बारी करीब 30 फीट गहरे कुएं में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। जैसे ही शव बाहर निकाला गया,

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम छा गया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिवम कुएं में कैसे गिरा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group