


Jamshedpur.जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 में शुक्रवार की शाम दर्दनाक घटना सामने आयी. यहां 16 वर्षीय सिमरन मुंडा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सिमरन कक्षा 9 की छात्रा थी. घटना के समय उसकी मां घर पर नहीं थी. सिमरन की मां बिरसानगर स्थित संडे मार्केट के पास एक मॉल में काम करती हैं. छोटा भाई स्कूल से लौटकर आया और घर पर पहुंचते ही उसने बहन को पंखे से लटकी हुई थी. उसने तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी. पड़ोसियों के सहयोग से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.
पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की. इसके बाद सिमरन को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों से विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके.



