Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज
Breaking News

Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

News DeskBy News DeskJune 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. शहर में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई। बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें रोका। महिला के अनुसार, एक युवक बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर खड़ा था।

महिला को अपने गहने उतारने को कहा
बाइक सवार युवक ने महिला से कहा कि सामने खड़ा व्यक्ति उन्हें बुला रहा है। जब वह उसके पास पहुंचीं, तो उस व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। ठग ने महिला से कहा कि बिष्टुपुर क्षेत्र में हाल ही में हत्या की घटना हुई है और ऐसे माहौल में कीमती गहने पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है। उसने महिला को अपने गहने उतारने को कहा।ठग की बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन, अंगूठी और कंगन उतार दिए। आरोपी ने गहनों को कागज में लपेटकर वापस महिला को थमा दिया। महिला को इस दौरान भनक तक नहीं लगी कि ठग ने असली गहनों की जगह दूसरा सामान रख दिया था।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

घर पहुंचने के बाद जब महिला ने कागज खोला, तो उसमें गहनों की जगह केवल चूड़ियां और बेकार सामान मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत बिष्टुपुर पुलिस को सूचना दी। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपने कीमती सामान किसी को न सौंपें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group