


Jamshedpur.एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में 29 मार्च को लवकुश कुशवाहा पर फायरिंग मामले में। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार विश्वजीत सिंह उर्फ राकी और राहुल कुमार सिंह उर्फ छोटू उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी के निवासी हैं.
विश्वजीत सिंह के पास से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस, एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और राहुल सिंह उर्फ छोटू के पास से एक कट्टा, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि दोनों बदमाश इलाके में गैंग बना कर संगठित तौर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.
पुलिस ने 1 अप्रैल को सूचना मिलने के बाद डीडब्ल्यूपीएस स्कूल के पास छापामारी की. वहां दो बदमाश मोटरसाइकिल पर पिस्तौल लेकर घूम रहे थे. पुलिस को देखकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया.



