Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : बंद घर का ताला तोड़कर की थी सेंधमारी, दो चढ़े पुलिस के हत्थे
Breaking News

JAMSHEDPUR : बंद घर का ताला तोड़कर की थी सेंधमारी, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

News DeskBy News DeskAugust 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: शहर पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर की गई चोरी की हालिया वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. यह चोरी 8 अगस्त की रात को हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुइयांडीह, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी चंदन साव उर्फ चंदा (28) और भुइयांडीह कान्हू भट्टा निवासी सोनू भुंड्या (19) के रूप में हुई है.

पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, एक चांदी की पायल, एक चांदी का सिक्का और एक सोने का लॉकेट बरामद किया है. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के अनुसार चोरी की शिकायत 13 अगस्त को दर्ज कराई गई थी. एसएसपी के आदेश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

जांच में पता चला कि चंदन साव ने मुखियाडांगा में किराये पर एक कमरा लिया था, जहां उसने अपना मकान बनाने के लिए कुछ निर्माण सामग्री रखी थी. इसी दौरान उसने पीड़ित आशुतोष कुमार के घर की रेकी की और अपने साथी सोनू भुंड्या, अभिषेक शर्मा उर्फ रवि शंकर और वीरेंद्र मिश्रा के साथ मिलकर 8 अगस्त की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

पुलिस ने यह भी बताया कि चंदन साव का जमशेदपुर और सरायकेला के कई थानों में आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026
Recent Post

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026

Railway: लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, फिर भी नहीं रुकी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, वायरल वीडियो से ब्रेकिंग सिस्टम पर उठ रहे सवाल

November 12, 2026

Jamshedpur Clean City: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर ने झारखंड में हासिल किया पहला स्थान

November 12, 2026

JEE Main 2027: जेईई मेन 2027 के सत्र-1 की आवेदन प्रक्रिया जारी, बिना किसी विलंब शुल्क के 22 नवंबर तक आवेदन का मौका

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group