


Jamshedpur.टाटा स्टील कंपनी परिसर से चोरी का मामला सामने आया है. कंपनी के अंदर चोरी के कॉपर केबल के साथ पकड़ाए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. टाटा स्टील सुरक्षा विभाग ने कंपनी के अंदर पकड़ाये दोनों बदमाशों को बिष्टुपुर पुलिस के हवाले करते हुए उनके खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. दर्ज कराई गई शिकायत में कंपनी के सुरक्षा विभाग के निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रात्रि पाली में वे अपने सहकर्मियों, चंद्रकांत एवं राहुल कुमार के साथ गश्ती ड्यूटी पर थे.
इसी बीच रात्रि 1:30 बजे के करीब कंपनी परिसर के अंदर रनिंग रूम (डब्ल्यूआरएम) के पास दो व्यक्तियों को कुछ सामान लेकर जाते देखा. उन् ोंने दोनों को रुकने के लिए कहा तो वे वहां से भागने लगे. इसके बाद उन लोगों ने दोनों को खदेड़ कर पक़ड़ लिया एवं सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में लाये. पूछताछ के बाद दोनों को बिष्टुपुर थाना को सौंप दिया गया. इस मामले में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी रोहित कुमार शर्मा के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार, मो. उसवाइल पर पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.



