


Jamshedpur. चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली टीओपी के डोबो डैम में जमशेदपुर के दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी है. घटना शुक्रवार शाम की है. इसमें गोलमुरी का रहनेवाला आशीष कुमार सिंह और गोलपहाड़ी का अमरजीत सिंह शामिल है. इस घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजनों में मातम छा गया है.
इस बीच सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद उनके दोनों दोस्त फरार बताए जा रहे हैं. इस बीच मृत युवकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के परिवारवाले समेत साथी टीएमएच पहुंचे. शव को फिलहाल टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आशीष के साथ अमरजीत सिंह, प्रिंस सिंह और राहुल सिंह कार से डोबो डैम गये थे.



