Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत
    Breaking News

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    News DeskBy News DeskJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार देर रात उधारी और कथित रंगदारी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हबीब नगर स्थित एक जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले के बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक रविवार रात जनरल स्टोर पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने दुकानदार से करीब पांच हजार रुपये की उधारी राशि के साथ रंगदारी की भी मांग की। दुकानदार द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    विवाद बढ़ता देख दुकानदार ने सुरक्षा के मद्देनजर दुकान का शटर बंद कर लिया। इससे नाराज युवकों ने कथित तौर पर दुकान के शटर पर लात मारकर तोड़फोड़ की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद दोनों ने इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    बताया गया कि पहली गोली दुकान के सामने सड़क किनारे चली, जबकि दूसरी गोली कुछ दूरी पर दागी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद कर जब्त कर लिए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    creating panic in the area. Jamshedpur: Two youths opened fire outside a general store in Millat Nagar Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग Jugsalai इलाके में दहशत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में 251 को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group