Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»Jamshedpur: जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले-हेमंत सोरेन का झुकाव आदिवासियों की तुलना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की ओर है, बिहार पर भी बोले
    Jharkhand

    Jamshedpur: जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले-हेमंत सोरेन का झुकाव आदिवासियों की तुलना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की ओर है, बिहार पर भी बोले

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां वह नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे.गिरिरज सिंह के इस्पात नगरी पहुंचने पर भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने अपने अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सर्किट हाउस में उनका (सिंह) गर्मजोशी से स्वागत किया. मंत्री ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार की भी आलोचना की तथा उस पर आदिवासी समुदायों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

    सिंह ने आरोप लगाया, ‘खुद एक आदिवासी होने के बावजूद सोरेन का झुकाव झारखंड के आदिवासियों की तुलना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की ओर अधिक है. उन्होंने दावा किया कि सीमा पार से अनियंत्रित घुसपैठ के कारण झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिलों की जनसांख्यिकी रूपरेखा बदल गई है.

    केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार बांग्लादेशियों के साथ राज्य में “विशेष अतिथि” जैसा व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा कि सोरेन को आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए काम करना चाहिए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बिहार की जनता ‘जंगल राज’ वापस नहीं आने देगी

    सिंह ने कहा, ‘बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि लोग 2005 से पहले लालू प्रसाद के नेतृत्व में मौजूद अराजकता और जंगल राज के खिलाफ पहले से ही जागरूक और सतर्क हैं. बिहार की जनता राज्य में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देगी. सिंह ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के शासनकाल में राज्य में जंगल राज था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने आगामी चुनावों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘लोग राजग का समर्थन करेंगे और हमें 200 प्रतिशत विश्वास है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

    राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा स्थापित जन सुराज पार्टी और अगली सरकार बनाने के उसके दावों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने उन्हें खारिज करते हुए कहा, ‘चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवार भी ऐसे ही दावे करते हैं. उन्होंने कहा, ‘बिहार के लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं. वे लालू प्रसाद की तरह अराजकता वाली सरकार को वापस लाने की गलती नहीं करेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also spoke on Bihar Jamshedpur: Union Minister Giriraj Singh reached Jamshedpur said- Hemant Soren is more inclined towards Bangladeshi infiltrators than tribals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group