


jamshedpur. टिमकेन वर्कर्स यूनियन के चुनाव में एक बार फिर महासचिव के पद पर विजय यादव और उनकी टीम पूरी टीम ने जीत दर्ज की है. शनिवार को हुए चुनाव में विजय यादव ने राजकिशोर प्रसाद को 66 वोटों के अंतर से पराजित किया. डिप्टी प्रेसीडेंट के दो पदों के लिए हुए चुनाव में रविन्द्र प्रसाद और अनिल कुमार पांडेय विजेता रहे हैं. आरएस सिंह और जाहिर अहमद को हार का सामना करना पड़ा. उपाध्यक्ष के चार पदों के चुनाव में पवन कुमार शर्मा, सुधीर कुमार राय, शुभाशीष प्रधान और वीरेंद्र प्रसाद विजेता बने हैं.
राजीव मंडल, रूद्राशीष महतो, शिवशंकर पालित और श्रीकांत दत्ता हार गए. सहायक सचिव के चार पदों के लिए आरके वर्मा, कमलेश कुमार यादव, अरुण कुमार और बब्लू कर्मकार जीते हैं. कोषाध्यक्ष के एक पद के चुनाव में अजय कुमार भौतिका 97 वोट लेकर विजेता बने हैं. चार कमेटी मेंबरों के चुनाव में रेल से अशोक कुमार सिंह और सुदामा प्रसाद सिंह, क्वालिटी से चंद्रशेखर और पीसी सिन्हा विजेता बने हैं. ऑफिस बियरर्स के जीते उम्मीदवार में अध्यक्ष पद पर झामुमो नेता आस्तिक महतो निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.



