Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: डीडी बार हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर
    Breaking News

    Jamshedpur: डीडी बार हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के बहुचर्चित बिष्टुपुर स्थित डीडी बार हत्याकांड में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने जमशेदपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर हत्या की साजिश और घटना से जुड़े अहम पहलुओं की गहन पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विश्वनाथ मंडल को रिमांड पर लेने के लिए जल्द ही अदालत में आवेदन दायर किया जाएगा। रिमांड मिलने के बाद उससे यह जानने की कोशिश की जाएगी कि घटना वाले दिन उसे घटनास्थल पर किसने बुलाया था, हत्या की साजिश किसने रची और इस पूरे मामले में उसकी भूमिका क्या थी।

    जांच में यह भी सामने आया है कि विश्वनाथ मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके कई प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने की चर्चा है। हाल ही में एक पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी वह सुर्खियों में आया था।

    इधर, इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार कर मंगलवार को जमशेदपुर लाया गया, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष की स्मृति में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

    वहीं, पुलिस ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद समेत तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एक किशोर आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इससे पहले भी तीन अन्य किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें भी जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि विश्वनाथ मंडल से पूछताछ के बाद कई नए खुलासे हो सकते हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस ने SIR-2026 को लेकर आयोजित किया संवाद कार्यक्रम, BLA-2 सदस्यों को घर-घर जाकर मतदाताओं की मदद करने का निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Vishwanath Mandal Jamshedpur: डीडी बार हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर surrendered at the Jamshedpur Cour the prime accused in the DD Bar murder case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष की स्मृति में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस ने SIR-2026 को लेकर आयोजित किया संवाद कार्यक्रम, BLA-2 सदस्यों को घर-घर जाकर मतदाताओं की मदद करने का निर्देश

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, 4 दिन में 1 लाख मलेरिया जांच का लक्ष्य

    July 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष की स्मृति में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस ने SIR-2026 को लेकर आयोजित किया संवाद कार्यक्रम, BLA-2 सदस्यों को घर-घर जाकर मतदाताओं की मदद करने का निर्देश

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, 4 दिन में 1 लाख मलेरिया जांच का लक्ष्य

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों का जमशेदपुर आगमन, उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने किया स्वागत

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, डी.डी. बार मालिक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने किया सरेंडर

    July 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group