
Jamshedpur.रामनवमी के पावन पर्व पर जहां पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया, वहीं मौसम ने भी इस बार अलग ही रंग दिखाया। दिनभर तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान जरूर किया, लेकिन जैसे ही शाम ढली, मौसम ने करवट लेते हुए पूरे माहौल को सुहाना बना दिया। रामनवमी के पूजा-अर्चना के दौरान दिन में तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे श्रद्धालु और आमजन गर्मी से बेहाल दिखे। जगह-जगह लोग छांव और पानी की तलाश में नजर आए। बावजूद इसके, भक्ति का उत्साह कम नहीं हुआ और जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा।
कई अखाड़ों के मंच टूट गए, जिसे देर रात तक संवारने का कार्य जारी रहा। ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा, जंबू अखाड़ा, रोहन अखाड़ा के मंच का उपरी हिस्सा टूट गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा के साथ बारिश न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि पूर्वी सिंहभूम जिले के साथ-साथ पूरे कोल्हान में दर्ज की गई।
