Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला, भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?
    Breaking News

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला, भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

    News DeskBy News DeskMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर का मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्मी के बीच लोगों को हल्की बारिश से राहत मिली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू चल रही थी, लेकिन आज बादल छाने और बूंदाबांदी होने से तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी झारखंड के कई हिस्सों में आंधी, गरज और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

    इधर, झारखंड के 11 जिलों में 26 और 27 मई को बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    इधर, राज्यभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान कोडरमा में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दिनभर उमस और तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रचंड गर्मी के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखी गई।

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बोकारो में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Weather: The weather in Jamshedpur suddenly changed Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला rain brought relief amid the scorching heat. भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम के विकास को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला, भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group