


Jamshedpur. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस से सोमवार सुबह टाटानगर स्टेशन पहुंचे. राज्यपाल के आने पर जमशेदपुर पुलिस के दर्जनों दर्जनों अधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे और टाटानगर स्टेशन सुरक्षा सख्त कर दी गई थी. वहीं, कई वरिष्ठ रेल अधिकारी स्टेशन पर सतर्क थे.
बताया जाता है कि, राज्यपाल को ओडिशा के रायरंगपुर जाना है. इससे जमशेदपुर के सर्किट हाउस में कुछ देर रुककर राज्यपाल सड़क मार्ग से रायरंगपुर रवाना हुए.



