Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: SIR को लेकर कोल्हान आयुक्त की सुपर चेकिंग, जमशेदपुर पश्चिम के मतदान केंद्रों पर Form-6 आवेदनों की जांच
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: SIR को लेकर कोल्हान आयुक्त की सुपर चेकिंग, जमशेदपुर पश्चिम के मतदान केंद्रों पर Form-6 आवेदनों की जांच

News DeskBy News DeskNovember 17, 2026Updated:November 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जेएच तारापोर और कबीरिया स्कूल, जाकिरनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा; नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाले मामलों के सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर प्रशासनिक निगरानी तेज हो गई है। इसी क्रम में कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर रवि रंजन कुमार विक्रम ने मंगलवार को 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्यों की सुपर चेकिंग की। उन्होंने Form-6 के आवेदनों के साथ नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी श्रेणी के मतदाताओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

जेएच तारापोर और कबीरिया स्कूल में जांच

सुपर चेकिंग के दौरान रोल ऑब्जर्वर ने जेएच तारापोर स्कूल और जाकिरनगर स्थित कबीरिया स्कूल के मतदान केंद्रों पर प्राप्त Form-6 आवेदनों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी और अन्य श्रेणियों में चिह्नित मतदाताओं के अभिलेखों का भी बारीकी से सत्यापन किया।

JHARKHAND NEWS: जदयू के राष्ट्रीय सचिव बने धर्मेंद्र तिवारी, पश्चिम बंगाल के प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से आवेदनों के निष्पादन और दस्तावेजों के सत्यापन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही दस्तावेजों की उपलब्धता, मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता और निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुपालन की समीक्षा की।

नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी पर विशेष जोर

रोल ऑब्जर्वर ने निर्देश दिया कि नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं के अभिलेखों का नियमानुसार सत्यापन किया जाए। किसी भी आवेदन के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। प्रत्येक मामले में आवश्यक दस्तावेजों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए।

JAMSHEDPUR NEWS: छठवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और रोड रेस की टी-शर्ट का भव्य लोकार्पण, 20 नवंबर तक बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि

पारदर्शिता और निष्पक्षता से पूरा हो पुनरीक्षण कार्य

रवि रंजन कुमार विक्रम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होना चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

प्रशासनिक स्तर पर की जा रही इस सुपर चेकिंग को SIR अभियान के तहत मतदाता सूची की गुणवत्ता और सत्यापन प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND NEWS: जदयू के राष्ट्रीय सचिव बने धर्मेंद्र तिवारी, पश्चिम बंगाल के प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

November 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और रोड रेस की टी-शर्ट का भव्य लोकार्पण, 20 नवंबर तक बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि

November 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और स्थापना दिवस पखवाड़ा पर कल समाहरणालय में लगेगा रक्तदान शिविर, प्रशासन की अपील

November 17, 2026
Recent Post

JHARKHAND NEWS: जदयू के राष्ट्रीय सचिव बने धर्मेंद्र तिवारी, पश्चिम बंगाल के प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

November 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और रोड रेस की टी-शर्ट का भव्य लोकार्पण, 20 नवंबर तक बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि

November 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR को लेकर कोल्हान आयुक्त की सुपर चेकिंग, जमशेदपुर पश्चिम के मतदान केंद्रों पर Form-6 आवेदनों की जांच

November 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और स्थापना दिवस पखवाड़ा पर कल समाहरणालय में लगेगा रक्तदान शिविर, प्रशासन की अपील

November 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 चोरी की स्प्लेंडर बरामद; 6 आरोपी पकड़े गए

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group