Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कस्तूरबा विद्यालय बागुंड़दा की छात्राएं पांच मिनट देरी से पहुंचीं स्कूल, तो शिक्षक ने करायी 200 बार उठक-बैठक, गंभीर अवस्था में एमजीएम में भर्ती
    Breaking News

    Jamshedpur: कस्तूरबा विद्यालय बागुंड़दा की छात्राएं पांच मिनट देरी से पहुंचीं स्कूल, तो शिक्षक ने करायी 200 बार उठक-बैठक, गंभीर अवस्था में एमजीएम में भर्ती

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पटमदा प्रखंड के बागुंड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को स्कूल में देरी से पहुंचने पर कथित तौर पर 200 उठक-बैठक कराए जाने के बाद चार छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं के परिवारों ने यह जानकारी दी. परिजनों ने बताया कि बेहोश होने के बाद चारों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि पटमदा प्रखंड के बागुंड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्राएं थीं. छात्राओं का वर्तमान में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है. पीड़ित छात्राओं के परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि वे स्कूल में पांच मिनट देरी से पहुंची थीं.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उठक-बैठक के बाद लड़कियों को उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गईं. इसके बाद उन्हें माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वह इस घटना की जांच करेंगे और यदि दोषी पाए गए तो सजा का आदेश देने वाले शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

    परिजनों ने शिक्षिका पर लगाए आरोप
    इधर सूचना मिलते ही बीमार छात्राओं के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंच गए हैं. परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि सोमवार की सुबह छात्राओं को समय पर नाश्ता नहीं दिया गया था और जब कुछ छात्राओं ने इसकी शिकायत की, तो उन्हें सजा के तौर पर उठक-बैठक करने को कहा गया. परिजनों का आरोप है कि इसी के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही जेएमएम विधायक मंगल कालिंदी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में किया जा रहा है. मामले की जांच कराई जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    admitted to MGM in critical condition Jamshedpur: When the students of Kasturba Vidyalaya Bagundda reached school five minutes late Jamshedpur: कस्तूरबा विद्यालय बागुंड़दा की छात्राएं पांच मिनट देरी से पहुंचीं स्कूल the teacher made them do 200 sit-ups तो शिक्षक ने करायी 200 बार उठक-बैठक बेहोश होने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group