Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, शहर में सप्लाई का है चेन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, शहर में सप्लाई का है चेन

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 5 में बुधवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को ब्राउन शुगर बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

    गिरफ्तार की गई महिला की पहचान शबनम परवीन के रूप में हुई है जो कुख्यात अपराधी वसीम बच्चा की मां है. पुलिस को महिला के खिलाफ पहले से ही नशे के कारोबार में जुड़ाव की पुख्ता सूचना थी. इसी आधार पर एक दिन पहले एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर महिला के घर भेजा गया जहां से ब्राउन शुगर बेचे जाने की पुष्टि हुई.इसके बाद बुधवार की शाम विशेष टीम ने महिला के घर पर छापेमारी की और उसे ब्राउन शुगर की पुड़िया सौंपते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान महिला के घर से कुल 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई हैं. पुलिस ने जब्त नशीले पदार्थ को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा, आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

    पुलिस को आशंका है कि वसीम के जेल जाने के बाद उसकी मां ने ही नशे के धंधे की कमान संभाल ली थी और घर को नशे के कारोबार का अड्डा बना रखा था. DSP हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

    Jamshedpur News: सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध नशा कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस दिशा में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा सकती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR: Woman arrested with 18 packets of brown sugar there is a supply chain in the city
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा, आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

    September 3, 2026

    Jamshedpur News: सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group