Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग
Breaking News

Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

News DeskBy News DeskMay 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर गांव में अवैध शराब और हड़िया की बिक्री के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं ग्राम प्रधान गोपाल चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में पोटका थाना पहुंचीं और गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से शराब और हड़िया बेचने वालों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।

थाना पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव में लंबे समय से खुलेआम शराब और हड़िया की बिक्री हो रही है। इसके कारण गांव का सामाजिक और पारिवारिक वातावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है। महिलाओं का कहना था कि शराब के नशे में कई पुरुष घर लौटकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करते हैं, जिससे परिवारों में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ रही है।

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव में शराबबंदी को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई थी। इस दौरान महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों को शराब से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया था और अवैध बिक्री बंद करने की अपील की थी। बावजूद इसके शराब बेचने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा।

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि गांव में नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाए, अवैध शराब कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और गांव में स्थायी रूप से शराबबंदी सुनिश्चित की जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

October 6, 2026

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

October 6, 2026

India Vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट हासिल करने की होड़, रातभर का इंतजार और सुबह से लगी कतारें

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग का मुख्य आरोपी मोहन चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

October 6, 2026

Jamshedpur. मानगो चौक से डिमना जाने के रास्ते में सड़क हादसा, बालिगुमा के व्यक्ति की मौत

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group