Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: करनडीह लाइन टोला में अवैध संबंध के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला
    Breaking News

    Jamshedpur: करनडीह लाइन टोला में अवैध संबंध के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

    News DeskBy News DeskJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात अवैध संबंध के शक में एक 35 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर ह*त्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव* को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट*म के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी जयराम मुर्मू ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान मोहन हांसदा के रूप में हुई है, जो पेशे से काफिला (कॉनवॉय) चालक था और मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उसके भाई सुंदरनगर के नया बस्ती क्षेत्र में रहते हैं। बताया जाता है कि मोहन का जयराम मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। वह जयराम की पत्नी सविता मुर्मू को अपनी मुंहबोली मामी कहता था, लेकिन जयराम को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मोहन हांसदा जयराम के घर पहुंचा था। इसी दौरान जयराम, उसकी पत्नी सविता और मोहन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जयराम ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। भय के कारण सविता अपने दोनों बच्चों को लेकर पड़ोस के एक घर में रात बिताने चली गई।

    पत्नी के घर छोड़ने के बाद जयराम और मोहन के बीच विवाद और उग्र हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर जयराम ने घर में रखी भारी स्टील की डेकची से मोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से मोहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    JAMSHEDPUR NEWS: NEET UG 2026 के लिए प्रशासन तैयार, 8 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    बुधवार सुबह जब सविता अपने घर लौटी तो उसने मोहन को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी स्टील की डेकची तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी जयराम मुर्मू ने स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

    Gondia Raxaul Summer Special Train :गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव, हटिया और मूरी में भी रुकेंगी ये गाड़ियां, देखें नया शेड्यूल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Youth beaten to death in Karandih Line Tola on suspicion of an illicit relationship. Jamshedpur: करनडीह लाइन टोला में अवैध संबंध के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: NEET UG 2026 के लिए प्रशासन तैयार, 8 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    June 10, 2026

    Gondia Raxaul Summer Special Train :गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव, हटिया और मूरी में भी रुकेंगी ये गाड़ियां, देखें नया शेड्यूल

    June 10, 2026

    Seraikella-kharsawan: राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की शुरुआत, विभिन्न प्रखंडों में निकाली गई जागरूकता रैली

    June 10, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: NEET UG 2026 के लिए प्रशासन तैयार, 8 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    June 10, 2026

    Gondia Raxaul Summer Special Train :गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव, हटिया और मूरी में भी रुकेंगी ये गाड़ियां, देखें नया शेड्यूल

    June 10, 2026

    Seraikella-kharsawan: राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की शुरुआत, विभिन्न प्रखंडों में निकाली गई जागरूकता रैली

    June 10, 2026

    Seraikella-kharsawan:खरसावां में 25वीं जिला फुटबॉल लीग-2026 की तैयारी तेज, पहली बार महिला फुटबॉल लीग का होगा आयोजन

    June 10, 2026

    Seraikella-kharsawan: ईचागढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, जनसेवा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group